स्वराेजगार से जुड़कर आर्थिक  उन्नयन की ओर बढ़े महिलाएं : डाॅ जाेशी 

महिला प्रौद्योगिकी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक

चंपावत, 31 जनवरी (न्यूज़ एजेंसी)। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक होकर अपने द्वारा निर्मित उत्पादों को उत्तम क्वालिटी, बेहतर गुणवत्ता के साथ प्रस्तुत करने के लिए आगे आना होगा, इस स्थिति में निर्मित उत्पादों को बाजार स्वयं मिल जाएगा। यह बात आज चंपावत स्थित यूकॉस्ट महिला प्रौद्योगिकी केन्द्र में आयाेजित कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कपिल जोशी ने कही।

डॉ जोशी ने आज महिला प्रौद्योगिकी केन्द्र का निरीक्षण किया और केंद्र में उपस्थित महिलाओं से वार्ता कर यूकॉस्ट के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। डॉ जोशी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आ रही दिक्क्तताें के निराकरण का विश्वास दिया। कहा कि कल्प वृक्ष च्यूरा के उत्पादन को और बढ़ाए। समन्वयक आदर्श चंपावत इंद्रेश लोहनी ने बताया कि महिला प्रौद्योगिकी केन्द्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार चंपावत को आदर्श चम्पावत बनाने की दिशा में यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत के नेतृत्व में विभिन्न आयवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इनमें होजरी, मडुवा से लड्डू और बिस्किट, एरोमा मिशन के तहत सुगंधित पौधों की खेती, मेडिसनल मशरूम का उत्पादन, जूट बैग निर्माण आदि शामिल है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय महिलाएं अपनी आय वृद्धि के साथ साथ समाज में बेहतर संदेश दे सकती हैं।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी ने ग्राम्य विकास समेत अन्य विभागाें के याेजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में यूकॉस्ट प्रतिनिधि संतोष कर्नाटक, दीपिका भट्ट, पंकज बिष्ट, प्रतिभा पपनै, पुष्पा जोशी, विमला पाण्डेय, प्रेरणा अधिकारी, हीरा देवी, रूक्मणी भट्ट, राजेश्वरी पाण्डेय, ममता देवी, दुर्गा सगटा, राधा जोशी, विमला जोशी आदि शामिल रहे।

न्यूज़ एजेंसी/ राजीव मुरारी


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!