कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो  चीता शावकों का जन्म, भूपेन्द्र यादव ने जताई खुशी

दो शावक

नई दिल्ली, 4 फ़रवरी (न्यूज़ एजेंसी)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा ने मंगलवार को दो शावकों को जन्म दिया। मंगलवार को खुशी जाहिर करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बसंत के मौसम की शुरुआत के साथ कूनो के वातावरण में अंतहीन खुशी और उत्साह भर गया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो नए चीता शावकों के आगमन का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के त्स्वालु कलाहारी रिजर्व से लाई गई

महिला चीता वीरा (5 वर्ष) ने आज दो शावकों को जन्म दिया है। इनके जन्म के साथ हम भविष्य के लिए आशातीत हैं।

इस खूबसूरत पल को संजोने वाले सभी को बधाई और विशेष रूप से उन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को जो प्रोजेक्ट चीता के लिए दिन-रात बिना थके काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने वन्यजीवों को एक सतत कल के लिए संरक्षित और सुरक्षित रखेगा।

चीताें की कुल संख्या अब 26 हो गई है, जिसमें शावक भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की गई थी। इसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। भारत में करीब 70 साल पहले चीतों की प्रजाति विलुप्त हो गई थी लेकिन इस पुनर्वास परियोजना से उनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कूनो में चीतों का प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है ताकि वे सुरक्षित और सहज रूप से जीवन व्यतीत कर सकें। इस परियोजना के तहत अब तक कई चीता शावकों का जन्म हो चुका है, जो इस संरक्षण प्रयास की सफलता को दर्शाता है। देश में चीतों की कुल संख्या 26 है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!