
कानपुर, 05 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। गोविंद नगर विधानसभा भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने महिलाओं और बेटियों को कानूनी सहायता प्राप्त करने एवं उनकी सुविधा के लिए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से डबल पुलिया से लोहारन भट्टा नहर वाली सड़क पर स्थित पांडु नगर पुलिया के पास चौराहे पर एक पिंक चौकी बनवाने की मांग करी थी। जिसे लेकर सीपी ने स्वीकृति दे दी है। बुधवार को डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने जगह भी चिन्हित कर ली है। बहुत जल्द दो मंजिला पिंक चौकी बनवाने का कार्य शुरु किया जाएगा।
भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पांडु नगर चौराहे पर पिंक चौकी (महिला पुलिस बूथ) बनवाने के लिए जोर दिया। जिसे लेकर कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार उनके इस प्रस्ताव की सरहाना करते हुए अनुमति दे दी। सीपी के आदेश पर पुलिस उपायुक्त मध्य दिनेश त्रिपाठी को चौकी के लिए भूमि निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान तय हुआ कि चौराहे पर स्थित मंदिर के पास, ठीक चौराहे के ऊपर, पिंक चौकी स्थापित होने पर सहमति बनी। तय हुआ कि दो मंजिला (ग्राउंड और फर्स्ट) चौकी बनेगी। जिसमें प्रसाधन सहित पेयजल की भी समस्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी दिनेश चंद्र त्रिपाठी एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार व दो इंस्पेक्टर, शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज सचिन भाटी सहित, पूर्व पार्षद प्रेम सिंह एवं महेंद्र तिवारी एवं पूनम कपूर एवं गौरव ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।
न्यूज़ एजेंसी/ रोहित कश्यप
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.