सुभासपा के मुख्यालय पर मनाया गया महाराजा सुहेलदेव राजभर का जन्मोत्सव 

महाराजा सुहेलदेव राजभर के जन्मोत्सव पर केक काटते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ, 02 फरवरी(न्यूज़ एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर का जन्मोत्सव मनाया। मुख्यालय पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव राजभर के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलित कर आरती किया। इस दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन से जुड़ी तमाम विषय बिन्दु पर प्रकाश डाला।

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के 1016 वीं जन्मोत्सव पर केक भी काटा और सुभासपा के कार्यकर्ताओं में वितरित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राजभर महाराजा के संघर्ष गाथा को कार्यकर्ताओं को बताते हुए उनके प​दचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। ओमप्रकाश राजभर ने अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा से जुड़ें कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में डटकर लड़ाई लड़ने के लिए महाराजा सुहेलदेव को अपनी प्रेरणा बनाने को कहा।

—————

न्यूज़ एजेंसी/ श.चन्द्र


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!