
कुल्लू, 27 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। मणिकर्ण घाटी में चरस तस्करी के आरोप में पहले दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार 23 फरवरी को छनेट क्षेत्र में पंकज और ललित को 264 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच को और आगे बढ़ाते हुए एक नेपाली मूल के व्यक्ति खगेंद्र बम (38) को 426 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन ने जानकारी देते हुए बताया कि खगेंद्र बम के खिलाफ तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।
—————
न्यूज़ एजेंसी/ जसपाल सिंह
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.