असम पुलिस ने 8 बीघा अफीम की फसल नष्ट की

असम पुलिस द्वारा नष्ट की गई 8 बीघा अफीम की फसल की तस्वीर।

गुवाहाटी, 19 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। असम पुलिस ने असम-बंगाल सीमा के घुलानी टापू इलाके में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध अफीम की खेती पर कार्रवाई करते हुए आठ बीघा भूमि में फैली फसल को नष्ट कर दिया। इस इलाके में की गई अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, खूबसूरत नजारों के बीच चोरी से फल-फूल रही इस अवैध खेती के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने इसे नष्ट करके यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध, चाहे जितना भी छिपा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

न्यूज़ एजेंसी/ श्रीप्रकाश


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!