
अररिया 28 फरवरी(न्यूज़ एजेंसी)।
अररिया में शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप के झटके पूरे बिहार के साथ अररिया जिला में भी महसूस किए गए।
लोग उस समय अपने घरों में गहरे नींद सोए हुए थे कि उसी समय भूकंप के झटके से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल का बागमती क्षेत्र था। भूकंप सुबह 2:36 बजे आया। इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र नेपाल के बागमती क्षेत्र में धरती के 10 किलोमीटर नीचे बताया जाता है। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 2:36 बजे आया। भूकंप के झटके बिहार के कई जिलों समेत अररिया में भी महसूस किए गए।घरों के पंखे झूमर आदि हिलने शुरू हो गए और लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि देर रात ढाई बजे का समय होने के कारण ज्यादातर लोगों नींद में थे, इसलिए कई लोगों को इसका पता भी नहीं चला।
न्यूज़ एजेंसी/ राहुल कुमार ठाकुर
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.