सहायक अभियंता -यांत्रिकी प्रतियोगी परीक्षा 2023 में 12 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित

सहायक अभियंता -यांत्रिकी प्रतियोगी परीक्षा 2023 में 12 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित

अजमेर, 5 फरवरी(न्यूज़ एजेंसी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 30 जून 2024 को आयोजित सहायक अभियंता -यांत्रिकी (भू-जल) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2023 में सफल रहे अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा अंतर्गत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 26 नवंबर 2024 को जारी की गई थी। इस सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद 12 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

—————

न्यूज़ एजेंसी/ संतोष


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!