उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में पहुंचे कई दिग्‍गज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए।
मुख्यमंत्री धामी पौड़ी में चंद्र सिंह नेगी के स्मारक पर माल्यार्पण करते।

देहरादून, 07 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंचूर गांव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी अर्चना के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। शादी में राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने मेजाबन की भूमिका में बारातियों से लेकर अन्य मेहमानों का स्वागत किया। कई प्रमुख लोगों ने शादी समारोह में शिरकत कर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों से सुसज्जित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीरों की पावन भूमि पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) आगमन पर स्वागत व अभिनंदन है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तीन दिन के दौरे पर पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक पहुंचे हैं। शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

चंद्र मोहन का योगदान अतुलनीय: मुख्यमंत्री धामी

राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी पंचूर गांव पहुंचे। उसके बाद कांडी गांव में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दो बार के विधायक रहे व पूर्व लोकसभा सांसद स्व. चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्र मोहन का योगदान राजनीतिक एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अतुलनीय रहा है। समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके ओर से किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं।

———-

न्यूज़ एजेंसी/ राजेश कुमार


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!