
अगरतला, 31 जनवरी (न्यूज़ एजेंसी)। त्रिपुरा सरकार ने राज्य के जनरल डिग्री कॉलेजों के लिए 201 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने जनरल डिग्री कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने की अपील की है।
टीपीएससी ने उच्च शिक्षा विभाग की जरूरतों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के जनरल डिग्री कॉलेजों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
वर्तमान में, 22 जनरल डिग्री कॉलेजों में लगभग 700 अतिथि व्याख्याताओं को नियुक्त किया गया है।
अधिकारी के अनुसार, नई नियुक्तियों के बाद जनरल डिग्री कॉलेजों में योग्य शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2022 में 72 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की गई थी।
न्यूज़ एजेंसी/ श्रीप्रकाश
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.