
फिरोजाबाद, 1 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। फिरोजाबाद महोत्सव का शुभारंभ शनिवार रात पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर व प्रभु श्री राम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। फिरोजाबाद नगर के पी डी जैन इंटर कालेज के मैदान में आयोजित सात दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार रात को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कुंभ की घटना पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सभी आवश्यक कदम उठाए है। व्यवस्थाओं को और सुद्रढ़ किया गया है। इस दुखद घटना की जांच के लिए न्यायिक कमेटी का गठन किया गया है। जो निष्पक्ष जांच कर रही है। फिरोजाबाद महोत्सव में आगामी सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही देश के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव शुभारंभ के पहले दिन प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने प्रस्तुति दी।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाधिकारी रमेश रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
न्यूज़ एजेंसी/ कौशल राठौड़
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.