हिसार : हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम ने बेसहारा महिलाओं को उनके परिवार से मिलवाया

वह महिला, जिसे परिजनों से मिलवाया गया।

हिसार, 2 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। महिला एवं यूथ उत्पीड़न निवारण मंच ट्रस्ट की ओर से

संचालित अर्बन एस्टेट-2 रामद्वार स्थित हमारा प्रयास आश्रम ने दो बेसहारा महिलाओं को

उनके परिवार से मिलाने का पुनीत कार्य किया। इन महिलाओं में से एक मंदबुद्धि महिला

राज जो दिल्ली की रहने वाली है जिसे हमारा प्रयास आश्रम टीम ने सिविल अस्पताल से रेस्क्यू

किया था। दूसरी महिला मोना शर्मा पत्नी विनय शर्मा निवासी इंद्रा नगर हिसार की रहने

वाली है।

इन महिलाओं को अर्बन एस्टेट चौकी की टीम द्वारा रेस्क्यू करके हमारा प्रयास

आश्रम में भेज दिया था। इसके बाद हमारा प्रयास आश्रम की टीम के प्रयासों तथा पुलिस

प्रशासन के सहयोग से इन दोनों बेसहारा महिलाओं को इनके परिवार को सकुशल सुपर्द किया

गया। इस मौके पर हमारा प्रयास आश्रम टीम से सदस्य अनिल बागड़ी, मंजू स्याहड़वा, लेखराज,

सुभाष वर्मा, अनु आदि मौजूद रहे। आश्रम टीम की ओर से लोगो से आहवान किया गया है कि

अगर कोई मंदबुद्धि महिला मिलती है तो 9466894456 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

न्यूज़ एजेंसी/ राजेश्वर


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!