धूमधाम से मनाई श्री श्रीयादे माता की जयन्ती, शोभायात्रा निकली

jodhpur

जोधपुर, 31 जनवरी (न्यूज़ एजेंसी)। कुम्हार (प्रजापति) समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता की जयन्ती शुक्रवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसके तहत श्री श्रीयादे माता जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुडिय़ा ने बताया कि आज सुबह श्री श्रीयादे माता मन्दिर रातानाडा से शोभायात्रा रवाना हुई। महासचिव महेन्द्र कुमार घोडेला ने बताया कि शोभायात्रा रातानाडा से प्रारम्भ होकर नई सडक़, घंटाघर, कन्दोई बाजार, कटला बाजार, सिटी पुलिस, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, कुम्हारियां कुआं, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई।

सचिव भंवरलाल ओडिया ने बताया कि शोभायात्रा में सामाजिक, धार्मिक, देशभक्ति से ओत प्रोत जिसमें फाइटर विमान, भारतीय कमाण्डो तोप सहित एवं शैक्षणिक, धार्मिक व आकर्षक झांकियों का समावेश रहा। इसके साथ ही भजन मण्डलियां, मिकी माउस, छोटा भीम, पंजाब का अनोखा भांगड़ा डांस, जोधपुर की प्रसिद्ध बैण्डों द्वारा मधुर स्वर लहरिया, सोजत सिटी की सुप्रसिद्ध कच्छी घोड़ी नृत्य आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

शोभायात्रा में प्रजापति समाज के हजारों स्त्री पुरुष श्रीयादे माता के जैकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में झांकियों के साथ ही ऊंट, घोड़े, रथ के अलावा व्यायामशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा हैरतअंगेज व्यायाम प्रदर्शन किए गए। साथ ही शोभायात्रा में नौपत शहनाई व विभिन्न बैण्डों द्वारा मधुर ध्वनि से स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। शोभायात्रा को लेकर कुम्हार समाज के स्त्री पुरुष व बच्चों में जबरदस्त देखा गया। पुलिस ने शोभायात्रा को देखते हुए यातायात की विशेष व्यवस्था बनाए रखी। शोभायात्रा में शहर के अलग-अलग प्रखंडों से आई शोभायात्रा और झांकियां सम्मिलित हुई।

झालामंड में भी निकली शोभायात्रा

झालामंड स्थित श्रीयादे माता पावन धाम पर शुक्रवार को ाीयादे माता मंदिर सहित भगवान नृसिंह का विशेष शृंगार किया गया। शोभायात्रा झालामंड चौराहा स्थित महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होकर झालामंड धाम पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें कच्छी घोड़ी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद महाप्रसादी हुई। जयंती महोत्सव के तहत रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति कैम्प के आयोजन भी किए गए।

न्यूज़ एजेंसी/ सतीश


Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!