
मुंबई , 5फरवरी ( न्यूज़ एजेंसी) । ठाणे के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर शर्मा को महाराष्ट्र प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पराग पश्ते के नेतृत्व में कांग्रेस किसान कमेटी का ठाणे शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शर्मा की नियुक्ति से ठाणे जिले में किसानों के मुद्दों को उठाने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए एक जागरूक नेतृत्व प्राप्त हुआ है। किशोर शर्मा अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के सदस्य भी हैं।
बताया जाता है कि ठाणे शहर जिला प्रभारी शमीम आलम के आदेशानुसार, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस किसान समिति के अध्यक्ष पराग पश्ते के नेतृत्व में किशोर शर्मा को ठाणे शहर जिला किसान कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
किशोर शर्मा ने ठाणे जिले में युवा कांग्रेस के गठन में बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने ठाणे जिले में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष पद तथा युवक ठाणे शहर अध्यक्ष का पद भी संभाला है। इसके अलावा किशोर शर्मा अखिल भारतीय एनएसयूआई के संयुक्त सचिव , रेलवे के डब्ल्यूआरयूसीसी के सदस्य और पीसीसी के सदस्य भी रह चुके हैं।
वर्तमान में किशोर शर्मा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाणिज्य एवं उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष है।
—————
न्यूज़ एजेंसी/ रवीन्द्र शर्मा
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.