
धर्मशाला, 01 फ़रवरी (न्यूज़ एजेंसी)। जयराम ठाकुर ने अपने अनन्य मित्र और राजनैतिक सहयोगी किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि किशन कपूर के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला, उनका पूरा जीवन हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहा। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनका निधन हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।
गाैरतलब है कि पांच बार के पूर्व विधायक व एक बार के पूर्व सांसद किशन कपूर आज बीमारी के चलते निधन हाे गया। वे हिमाचल में भाजपा की सरकाराें में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
न्यूज़ एजेंसी/ सतिंदर धलारिया
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.