

इंफाल, 01 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। मणिपुर पुलिस, केंद्रीय बल, वन विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने सैकुल थाना क्षेत्र, कांगपोकपी जिले के लुंगजंग गांव की पहाड़ियों में अवैध अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 45 एकड़ भूमि पर फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट कर दी गई। मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरी ओर, मणिपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नोनई थाना क्षेत्र, नोनई जिले के नुराथेल गांव की पहाड़ियों में भी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 4.49 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज़ एजेंसी/ श्रीप्रकाश
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.