![उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड के लिए सीएसए का अनुमोदन उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड के लिए सीएसए का अनुमोदन](https://hs.sangraha.net/NBImages/3000/2025//02//05/320a54a4d99041cbc3cd34e675c29a5e_2115924129.jpg)
कानपुर, 05 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) को उत्तर प्रदेश कृषि अकादमिक सोसाइटी द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड देने के लिए अनुमोदन किया गया है। जिसको लेकर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। कुलपति ने कहा इसके पीछे विवि के शिक्षक और छात्रों की मेहनत के चलते हमें यह मुकाम हासिल हुआ है।
यह बैठक उपास समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालय के ही पांच वैज्ञानिकों को अवार्ड हेतु सोसाइटी द्वारा अनुमोदित किया गया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं शिक्षक और अच्छा कृषि के क्षेत्र में शोध, शिक्षण एवं प्रसार कार्य करेंगे जिससे आगामी वर्षों में विश्वविद्यालय व कृषि वैज्ञानिकों को अवार्ड मिलेंगे।
बताते चलें कि चार फरवरी को सोसाइटी की लखनऊ में हुई सामान्य बैठक में सीएसए को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी फेलो 2024 के लिए समिति द्वारा संस्तुति किया गया है। जबकि विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. पीके सिंह को फसल विज्ञान व डॉ. आरके यादव निदेशक प्रसार एवं अध्यक्ष अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग को फसल सुधार में श्रेष्ठ कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार, डॉ वीके त्रिपाठी अध्यक्ष उद्यान विज्ञान को हॉर्टिकल्चर साइंसेज जबकि अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता को बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है।
—————
न्यूज़ एजेंसी/ मो0 महमूद
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.