![चार दाेस्ताें की माैत चार दाेस्ताें की माैत](https://hs.sangraha.net/NBImages/3000/2025//02//07/935e65eaee4ca22507ee74b6367f122e_1529609011.jpg)
मनावर, 7 फ़रवरी (न्यूज़ एजेंसी)। धार जिले के मनावर में गुरुवार देर रात सड़क हादसे 4 युवकों की मौत हो गई। चाराें युवक आपस में दाेस्त थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दाैरान बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। मृतकों के शवाें काे निकाल कर पुलिस पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। आज शवाें का पाेस्टमार्टम करने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार हादसा मनावर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब एक बजे उमरबन गांव के पास हुआ। मृतकों में संदीप (19) पुत्र खुमान मुवेल सहित रोहन (19) पुत्र लखन, मनीष (20) पुत्र अभय और अनुराग (22) पुत्र जगदीश शामिल हैं। सभी धरमपुरी के ग्राम मुंडला के रहने वाले थे। संदीप पूर्व राज्य गृहमंत्री का भतीजा था। मृतक संदीप मुवेल के परिजन शिवराम मुवेल ने बताया कि चारों दोस्त संदीप की मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने छोटी उमरबन गए थे। देर रात वे अनुराग की बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। छोटी उमरबन से करीब 1 किलोमीटर दूर बीना मूडर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में जा गिरी। डूबने से चारों की मौत हो गई। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
—————
न्यूज़ एजेंसी/ नेहा पांडे
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.