

योगी सरकार ने अपराधियों पर लगाई गई लगाम : स्वतंत्र देव सिंह
अयोध्या, 31 जनवरी (न्यूज़ एजेंसी)। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने मंझनपुर और अहरौली सलोनी में जनचौपाल लगाया। कुचेरा के मजनाई में जनचौपाल में राज्य मंत्री ने कहा कि सपा ने लोकसभा चुनाव में भ्रम फैलाया, लोगों को गुमराह किया। जनता अब जान चुकी है। भाजपा सरकार आने के उपरांत संविधान मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर का स्वप्न था कि हर गरीब के पास अपना घर हो रोजगार हो उसे चिकित्सा तथा शिक्षा की सुविधा मिले। बाबा साहब के स्वप्न को मोदी व योगी सरकारें पूर्ण कर रही है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना से बाबा साहब के स्वप्न को धरातल पर लाया जा रहा है। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दी गई। कांग्रेस ने संविधान की हत्या करते हुए देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। पीएम मोदी ने इसमें आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने का काम किया। अयोध्या में राममंदिर बनने के बाद यहां लोगों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सरकार में ग्रामीण सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
योगी सरकार में अपराधियों पर लगाई गई है लगाम : स्वतंत्र देव सिंह
मिल्कीपुर विधानसभा के निवाज का पुरवा, उधई, मांझगांव में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक रामचन्दर यादव ने घर-घर जाकर सम्पर्क किया। जनचौपाल लगा कर ग्रामीणों से चर्चा की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीणांचल का विकास किया है। हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। योगी सरकार में अपराधियों पर लगाम लगाई गई है। सपा के माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराया गया है। भय भ्रष्टाचार विहीन समाज की स्थापना की गई है।
विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सपा में केवल अपने परिवार की चिंता होती है। भाजपा का हर कायकर्ता देशहित प्रथम सिद्धान्त के साथ जनसेवा में लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
न्यूज़ एजेंसी/ पवन पाण्डेय
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.