![श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ](https://hs.sangraha.net/NBImages/3000/2025//02//07/466003902974669942f8e8127bd44c88_263059313.jpg)
कोलंबो, 07 फरवरी (न्यूज़ एजेंसी)। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में श्रीलंका के 59 नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह सभी रूस की तरफ से लड़ाई लड़ते हुए मारे गए।
श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ ने आज संसद को यह जानकारी दी। डेली मिरर समाचार पत्र की खबर के अनुसार विपक्षी सदस्य एस श्रीधरन के एक प्रश्न के उत्तर में हेराथ ने कहा कि रूस की सेना में भर्ती श्रीलंका के 554 नागरिकों में से 59 की मौत 20 जनवरी तक हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के हजारों सैनिक मारे गए हैं। मॉस्को अपनी सेना में श्रीलंका ही नहीं, भारत और नेपाल के लोगों को भर्ती कर चुका है।
—————
न्यूज़ एजेंसी/ मुकुंद
Discover more from सत्यबोध इंडिया न्यूज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.